{"_id":"6898e8654c3022b3c40a5c74","slug":"57-seats-vacant-in-five-trades-in-iti-sujanpur-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-163536-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई सुजानपुर में पांच ट्रेडों में 57 सीटें खाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: आईटीआई सुजानपुर में पांच ट्रेडों में 57 सीटें खाली
Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सुजानुपर में प्रथम राउंड की काउंसलिंग के बाद विभिन्न ट्रेडों में 57 सीटें खाली रह गई हैं। सीटों को भरने के लिए दूसरे राउंड की काउंसलिंग करवाई जा रही हैं। यहां पर शैक्षणिक सत्र 2025-26 में पांच ट्रेडों में 118 सीटें भरी जानी हैं।
अभी तक 61 सीटें भरी जा चुकी हैं। सबसे कम सीटें इलेक्ट्रोनिक मेकेनिक और सिलाई ट्रेड में भरी गई हैं। इलेक्ट्रोनिक मेकेनिक ट्रेड में 24 सीटें भरी जानी हैं। इसमें अभी तक मात्र तीन सीटें भरी गई हैं। सिलाई ट्रेड में 20 सीटें भरी जानी हैं।
प्रथम राउंड के बाद आठ सीटें भरी जा चुकी हैं। इलेक्ट्रीशियन की 20 सीटों में 18 भर गई। फिटर की 20 सीटों में से 13 भरी गईं। वहीं, मेकेनिक मोटर व्हीकल की 24 सीटों में से 19 सीटें भरी जा चुकी हैं। आईटीआई सुजानपुर के प्राचार्य अतीश वर्मा ने बताया कि प्रथम राउंड में पांच ट्रेडों में 61 सीटें भरी गई हैं। दूसरे राउंड की काउंसलिंग अभी जारी है। अन्य सीटें इस राउंड में भर ली जाएंगी। इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में अभ्यर्थियों का रुझान अधिक है। इस ट्रेड में 18 सीटें भर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि आईटीआई में विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा दी जा रही है।