{"_id":"5cc9e267bdec220788126005","slug":"51556734567-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिझड़ी क्षेत्र में पीलिया ने जकड़े लोग, दस मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिझड़ी क्षेत्र में पीलिया ने जकड़े लोग, दस मरीज आए सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। क्षेत्र में गर्मियों के मौसम में पीलिया रोग का प्रकोप बढ़ गया है। बिझड़ी अस्पताल में करीब एक सप्ताह में दस मरीज पीलिया से पीड़ित पहुंचे हैं। इनमें से कई का उपचार बिझड़ी अस्पताल में चल रहा है। जबकि कई मरीज अन्य अस्पतालों में इलाज के लिए चले गए हैं। वहीं चिकित्सकों ने लोगों से गर्मियों के मौसम में सावधानी बरतने का आग्रह किया है। डाक्टरों ने पानी उबाल कर पीने की सलाह दी है। सीएचसी बिझड़ी में एक सप्ताह के भीतर पीलिया के दस मामले सामने आए हैं। इनमें से अधिकतर बच्चे पीड़ित हैं। हालांकि, यह मरीज एक ही गांव या पंचायत के नहीं हैं, लेकिन अस्पताल में पीलिया के मरीजों की बढ़ती संख्या से स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
डाक्टर दूषित पेयजल को इसकी वजह बता रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि गर्मियों के मौसम में अकसर पीलिया जैसे रोग पनपते हैं। इसलिए लोगों को गर्मी के मौसम में सावधानी बरतनी चाहिए और बिना चिकित्सक की सलाह के कोई भी दवाई नहीं खानी चाहिए। लक्षण दिखने पर तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। उबले पानी का सेवन करना चाहिए, घर से बाहर छाता लेकर निकलना चाहिए तथा खाने पीने की वस्तुओं पर विशेष ध्यान रखना चाहिए। सीएससी बिझड़ी प्रभारी डॉ. अनुकृति ने लोगों को गर्मी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए ये सभी सावधानियां बरतने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि लक्षण दिखने पर चिकित्सक को दिखाएं।
लक्षण
शरीर, चेहरा, नाखून और आंखें पीली पड़ना, कमजोरी, सिरदर्द, भूख न लगना, ज्वर होना, मिचली होना, मूत्र का पीला होना आदि।
बचाव-
खाना-खाने से पहले और शौच जाने के बाद हाथ अच्छी तरह धोएं, ताजा व शुद्ध भोजन करें, पानी उबालकर पीएं, खराब या न पचने वाले खाद्य पदार्थ न खाएं, लक्षण दिखने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं।