फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बाबा बालक नाथ मंदिर में नए साल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

बाबा बालक नाथ मंदिर में नए साल पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Tue, 01 Jan 2019 10:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 10:34 PM IST
विज्ञापन
बड़सर/बिझड़ी (हमीरपुर)। उत्तरी भारत के प्रसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में नए साल पर मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। नववर्ष के उपलक्ष्य पर हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में माथा टेका। मंदिर में सुबह ही माथा टेकने के लिए श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ती ही गई। मंदिर में प्रदेश सहित अन्य राज्यों से काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर में पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे। बाबा बालक नाथ मंदिर को विशेष तौर पर फूलों से सजाया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित अन्य राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा में दर्शन किए। इस दौरान बाबा बालक नाथ मंदिर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। न्यास की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए गए। श्रद्धालुओं के रहने का प्रबंध बाबा बालक नाथ न्यास की सराय में किया गया था। पंजाब के श्रद्धालु विशेष तौर पर मंदिर को फूलों से सजाते हैं। यह क्रम पिछले एक दशक से भी अधिक समय से चल रहा है। इस संबंध में बाबा बालक नाथ न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम बड़सर विशाल शर्मा ने कहा कि नए साल के उपलक्ष्य में मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर तरह के इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं के रहने और खाने की भी व्यवस्था न्यास की ओर से करवाई गई है। अध्यक्ष ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा के लिए भी कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed