{"_id":"5b4e2ad54f1c1b38748b578a","slug":"51531849429-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बार फिर थाने पहुंची बाल स्कूल मैदान में प्रेमी जोड़ों की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बार फिर थाने पहुंची बाल स्कूल मैदान में प्रेमी जोड़ों की शिकायत
Updated Tue, 17 Jul 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ब्वॉयज के खेल मैदान में प्रेमी जोड़ों के बैठने की शिकायत फिर पुलिस के पास पहुंच गई है। मंगलवार को शहर के कुछ लोगों ने प्रेमी जोड़ों के मैदान में बैठने की शिकायत पुलिस में की। शिकायत पर जब पुलिस मैदान में पहुंची तो करीब आधा दर्जन प्रेमी जोड़े मैदान के स्टेडियम में बैठे थे। इस पर पुलिस को देखकर कुछ जोड़े तो वहां से भाग गए लेकिन, एक जोड़ा पुलिस के हाथ चढ़ गया। जिसे स्थानीय लोगों की शिकायत के आधार पर थाने लाया गया।
करीब पांच महीने पहले इसी मैदान में एक प्रेमी जोड़ा अश्लील हरकतें करता हुआ पकड़ा गया था। उस समय युवक की स्थानीय लोगों ने जमकर धुनाई की थी। इसी मारपीट की वजह से शहर के कुछेक दुकानदारों ने पुलिस में ऐसी शिकायत दी। ताकि कोई मारपीट न हो और पुलिस अपने तरीके से कार्रवाई करे। थाना प्रभारी राजीव गौतम का कहना है कि शहरवासियों की शिकायत के आधार पर पुलिस मैदान के पास गई थी, लेकिन कोई भी अश्लील हरकतें करता हुआ नहीं पकड़ा गया। इस पर पुलिस ने युवक युवती को समझाकर और भविष्य में इस तरह नहीं बैठने की चेतावनी देकर घर भेज दिया।