{"_id":"5a6a09f54f1c1bb2208b54f0","slug":"51516898805-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमली में प्राकृतिक स्रोतों की शुद्धता व गुणवता जांची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमली में प्राकृतिक स्रोतों की शुद्धता व गुणवता जांची
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी(हमीरपुर)। शुभ किरण वेलफेयर संस्था ने पंचायत प्रतिनिधियों के सहयोग से ग्राम पंचायत जमली के पेयजल स्रोतों के पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच की। संस्था ने जमली में बनाए गए जल भंडारण टैंक व पिछड़ा वर्ग बस्ती जमली के प्राकृतिक जल स्रोतों के पानी की भी जांच की। संचालक सुभाष चंद चौहान ने कहा कि पानी की शुद्धता व गुणवत्ता की जांच संस्था अपने स्तर पर कर रही है ताकि ग्रामीणों को दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत जमली के समस्त प्रतिनिधि संस्था को पूर्ण सहयोग दे रहे हैं। चौहान ने कहा कि पेयजल स्रोतों में पानी की शुद्धता की जांच के साथ-साथ ग्रामीणों, बुजुर्गों, महिलाओं व बच्चों को दूषित पानी के प्रयोग से होने वाले जलजनित रोगों के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कार्य में वार्ड पंच हाकम चंद, मस्तराम, सुखराम, विकास, अनिल, बांटी, किरण, मोनिका, निर्मला सहित समस्त पंचायत प्रतिनिधि शामिल हैं। ग्राम पंचायत प्रधान सतीश ने कहा कि जमली में शुभ किरण वेलफेयर संस्था के सदस्यों द्वारा पंचायत के सहयोग से पेयजल स्रोतों के पानी की शुद्धता व गुणवत्ता को जांचने का कार्य किया जा रहा है।