{"_id":"5a5b92ec4f1c1b7e268b4648","slug":"51515950828-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टौणी देवी ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टौणी देवी ने जीती बास्केटबाल प्रतियोगिता
Updated Sun, 14 Jan 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। शहीद अनिल चौहान मेमोरियल बास्केटबाल प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक रमण कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में टौणी देवी से बीडीसी सदस्य प्रेमलता ठाकुर, टपरे पंचायत की प्रधान रजनीश चौहान भी मौजूद रहे। इस दौरान फाइनल मुकाबला टौणी देवी व बगवाड़ा की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें टौणी देवी ने बगवाड़ा को 60 के मुकाबले 36 अंकों के अंतर से करारी शिकस्त दी। इससे पहले सेमीफाइनल मुकाबला टौणी देवी व टपरे के बीच खेला गया। जिसमें टौणी देवी ने टपरे को 44-38 के अंतर से हराया। इससे पहले के मुकाबले में बगवाड़ा की टीम ने डेरा परोल को 56-40 के अंतर से हराया।
समापन समारोह पर मुख्यातिथि पुलिस अधीक्षक ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। विजेता टौणी देवी की टीम को 8100 रुपये व ट्रॉफी, उपविजेता बगवाड़ा की टीम को 6100 रुपये व ट्रॉफी तथा दूसरी उपविजेता टीम टपरे को 4100 रुपये व ट्रॉफी प्रदान की गई। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहीद अनिल चौहान की यादगार में बास्केटबाल प्रतियोगिता करवाना सराहनीय कार्य है तथा इसके लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। इस दौरान टपरे ग्राम पंचायत के उपप्रधान अजय चौहान, त्रिलोक चौहान, रणजीत सिंह, अजय शर्मा, रितेश चौहान, रविंद्र, सुरेश, रवि राणा, कृष्णचंद प्रीतम चंद नवनीत सहित मौजूद रहे।