फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सख्त हुई भलवाणी पंचायत

स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सख्त हुई भलवाणी पंचायत

Thu, 11 Jan 2018 10:26 PM IST
Updated Thu, 11 Jan 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
जाहू(हमीरपुर)। भलवाणी पंचायत के प्रधान द्वारा स्वच्छ अभियान के अंतर्गत पंचायत वासियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। भोरंज में यह पहली बार हुआ कि किसी पंचायत प्रधान के द्वारा ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके गंदगी फैलाने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाने का निर्णय लिया हो। ककड़ोट गांव में बारिश के पानी की निकासी के लिए बनाई गई नाली भौर के ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है। नाली का गंदा पानी भौर गांव को जाने वाले आम रास्ते पर कई महीनों से बह रहा है।
विज्ञापन

इससे जहां गंदगी फैल रही है, वहीं नाली में जमा हुए पानी से बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। भोरंज उपमंडल के तहत आने वाली भलवाणी पंचायत के प्रतिनिधि स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के लिए सख्त हो गए हैं। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधियों ने ग्रामीण आंचल को साफ सुथरा रखने का निर्णय लिया है। पिछली पंचायत ने तीन साल पहले पंचायत के वार्ड नंबर दो ककड़ोट के करीब दस घरों के बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण करवाया था। बाद में इस नाली में ग्रामीणों ने घरों और शौचालय का पानी भी डाल दिया। इससे गंदा पानी नाली में इकट्ठा होकर पंचायत के वार्ड नंबर चार भौर गांव को जाने वाले रास्ते पर फैल रहा है। नाली में बारिश के पानी के साथ घरों का पानी कई दिनों से एकत्रित हो रहा है। इससे गांव में गंदगी से बीमारी फैलनी की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

पंचायत के भौर गांव के ग्रामीणों की शिकायत पर नाली को बंद करने के साथ घरों के गंदे पानी को बहने से रोकने का फैसला लिया है। इस बात पर ग्राम सभा में प्रस्ताव पारित करके नाली को बंद करने का निर्णय लिया गया है। उधर, पंचायत प्रधान संजीव आंगरिया का कहना है कि ककड़ोट गांव के घरों के पास बनी नाली को बंद किया जाएगा। उनका कहना है कि स्वच्छ भारत मिशन के तहत पंचायत को राशि स्वीकृत होने वाली है। ककड़ोट गांव में ग्रामीणों को सोख्ता पिट बनाए जाएंगे और पंचायत में संपूर्ण स्वच्छता अभियान को पूरी तरह से सफल बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed