{"_id":"5a1d646e4f1c1b193e8b5684","slug":"51511875694-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियाटी में गाय को टक्कर मार फरार हुआ ट्रक चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियाटी में गाय को टक्कर मार फरार हुआ ट्रक चालक
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रंगस(हमीरपुर)। स्थानीय कस्बा के साथ लगते नियाटी गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक ने लावारिस गाय को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर के कारण घायल गाय हाईवे पर गिर गई जिस कारण हाईवे पर पंद्रह मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने घायल गाय को सड़क से हटाकर उसका उपचार करवाया तथा घटना की सूचना स्थानीय पंचायत प्रधान को दी।
रंगस के साथ लगते नियाटी गांव में हाईवे पर मंगलवार दोपहर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क से गुजर रही गाय को टक्कर मार दी। जिस कारण गाय के गले के पास गहरी चोटें आई है। घायल गाय पंद्रह मिनट तक सड़क में पड़ी रही। इसके बाद स्थानीय लोगों ने गाय को सड़क से हटाया व उसका उपचार करवाया। यातायात प्रभावित रहने से वाहन चालकों व यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। पंचायत प्रधान उर्मिला देवी का कहना है कि लोगों ने फोन पर घायल गाय के बारे में सूचना दी। इसके उपरांत घटनास्थल पर जाकर गाय को उपचार दिया गया।