{"_id":"5a0d96324f1c1bc1678bbe49","slug":"51510839858-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वयंसेवियों ने रिवालसर झील परिसर की सफाई की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वयंसेवियों ने रिवालसर झील परिसर की सफाई की
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाहू(हमीरपुर)। रावमापा जाहू में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के छठे दिन स्वयंसेवियों ने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल नैनादेवी मंदिर व रिवालसर झील का भ्रमण करके इतिहास की जानकारी हासिल की। इसके अलावा शिक्षकों व स्वयंसेवियों ने मंदिर परिसर व झील के आसपास सफाई करके लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। एनएसएस प्रभारी पवन ठाकुर ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ क्षेत्रीय भ्रमण करना जरूरी है, क्योंकि क्षेत्रीय भ्रमण से बच्चों के सामान्य ज्ञान में बढ़ोतरी होती है। इस मौके पर 28 स्वयंसेवियों ने अनुशासन में रहने के साथ स्वस्थ और स्वच्छ समाज बनाने का संकल्प लिया। इससे पहले प्रधानाचार्य राकेश शर्मा ने स्वयंसेवियों को क्षेत्रीय भ्रमण के लिए रवाना किया। इस मौके पर प्रवक्ता तिलक चड्डा, विजय ठाकुर, मधुवाला, कुमारी सोनिका भी उपस्थित रहे। वहीं छात्रों में पल्लवी, पलक, अंशु, नवीन, अरुण, आशीष, अजय, तरुण, अमित, कमल, दीपक, अरुण चौहान, विशाल, एकता, वंदना, शैलजा, जरीना, विशाल, अजय कुमार, प्रिंस, शशि, बबीता, सविता व अंजलि ने क्षेत्रीय भ्रमण में भाग लिया।
विज्ञापन