फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञों चिकित्सकों के पद खाली

क्षेत्रीय अस्पताल में विशेषज्ञों चिकित्सकों के पद खाली

Mon, 06 Nov 2017 12:04 AM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर में विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में अरसे से मेडिसिन विशेषज्ञ, ईएनटी और सर्जन सहित चिकित्सकों के कुल दस पद रिक्त चल रहे हैं। विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को उपचार में परेशानी झेलनी पड़ रही है। अस्पताल में मेडिसिन विशेषज्ञ न होने के कारण मरीजों को अन्य चिकित्सक ही दवाइयां और टीके लगा रहे हैं। वहीं ईएनटी और सर्जन न होने के कारण मरीज प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करवाने को मजबूर हैं। अस्पताल में चिकित्सकों के रिक्त पदों को भरने की मांग लंबे समय से चली आ रही है, लेकिन इस मांग के प्रति स्वास्थ्य विभाग और सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के अभाव में लोगों को प्राइवेट अस्पतालों की ओर रुख करना पड़ रहा है। जिस कारण लोगों को दवाइयों व चैकअप के अधिक दाम देने पड़ रहे हैं। लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। क्षेत्रीय अस्पताल में चिकित्सकों के कुल 29 पद स्वीकृत हैं। जिनमें से वर्तमान में केवल 19 चिकित्सक ही अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं। चिकित्सकों के दस पद रिक्त चल रहे हैं। उधर, एमएस डॉ. अर्चना सोनी का कहना है कि अस्पताल में मेडिसिन, ईएनटी और सर्जन सहित चिकित्सकों के कुल दस पद रिक्त हैं। इसके बारे विभाग को अवगत करवाया गया है। जल्द ही खली पड़े पदों पर चिकित्सकों की तैनाती हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed