{"_id":"608ffded8ebc3e8d927d50d7","slug":"5121-clerk-posts-to-be-filled-in-sbi-hamirpur-hp-news-sml369221385","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई में भरे जाएंगे लिपिक के 5121 पद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई में भरे जाएंगे लिपिक के 5121 पद
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। भारतीय स्टेट बैंक में स्नातक युवाओं के लिए लिपिक बनने का सुनहरा मौका है। एसबीआई 5121 लिपिक के पदों के लिए बंपर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। इन पदों लिए आवेदक को आईवीपीएस की वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 मई है। जून महीने में लिखित परीक्षा का आयोजन होगा। परीक्षा देने वाले युवाओं की सुविधा के लिए प्रदेश के हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और ऊना में परीक्षा केंद्र स्थापित होंगे। आवेदनकर्ता की आयु 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सामान्य, ओबीसी और ईडब्लूएस अभ्यर्थियों से आवेदन शुल्क 750 रुपये, जबकि आरक्षित वर्ग के लिए कोई भी फीस नहीं देनी होगी।
अभ्यर्थी डेबिट, क्रेडिट और नेटबैंकिंग के माध्यम से ऑनलाइन फीस दे सकते हैं। इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी का किसी भी संकाय में स्नातक होना अनिवार्य है। क्लर्क भर्ती में अभ्यर्थी को दो चरणों में परीक्षा देनी होगी। प्रथम चरण में 100 अंकों की परीक्षा होगी। जबकि दूसरे चरण में 200 अंकों की परीक्षा होगी। इस बार परीक्षा में निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।