{"_id":"5778f34c4f1c1b75697f9aad","slug":"51-jungles-burnt-during-this-summer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मियों के मौसम में 51 जंगल जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मियों के मौसम में 51 जंगल जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
forest fire
- फोटो : Amar Ujala
गर्मियों में आग लगने से 394.50 हेक्टेयर भूमि पर जंगल स्वाह हो गए। इस फायर सीजन में 51 वनों में आग के मामले पेश आए। सबसे अधिक आगजनी के मामले हमीरपुर और अग्घार रेंज में हुए। सबसे अधिक नुकसान जंगल में नए रोपे गए पौधों को हुआ।
विज्ञापन
वन विभाग की मानें तो इस वर्ष वनों में आग लगने की सूचना पर मुस्तैदी से काबू पाया गया। इन घटनाओं में विभाग को करीब 3.11 लाख की चपत लगी है। विभाग बरसात में दोबारा से नुकसान का एस्टिमेट बना रहा है।
विज्ञापन
वन मंडल में हमीरपुर, अग्घार, नादौन और सुजानपुर बीटों में आगजनी की घटनाएं हुई हैं। चीड़ के जंगलों के कारण सबसेे अधिक नुकसान हुआ है।
डीएफओ आरसी गोमा ने बताया कि आग लगने के कुल 51 मामलों में करीब 3.11 लाख की संपत्ति स्वाह हुई है।