फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   503 passed the race on the sixth day in Agneepath Recruitment

अग्निपथ भर्ती में छठे दिन 503 ने उत्तीर्ण की दौड़

Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
503 passed the race on the sixth day in Agneepath Recruitment
सुजानपुर में अग्निवीर भर्ती में दौड़ लगाते युवा। - फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के अंतर्गत सुजानपुर टीहरा के मैदान में चल रही अग्निवीर भर्ती के छठे दिन 2,924 में से 2,442 अभ्यर्थी मैदान में पहुंचे। इन 2,442 में से 503 अभ्यर्थियों ने दौड़ उत्तीर्ण कर ली है। छह दिन में 2,853 अभ्यर्थियों ने दौड़ पूरी कर ली है। इनमें से पहले दिन 345 ने, दूसरे दिन 417, तीसरे दिन 573, चौथे दिन 449, पांचवें दिन 566 और छठे दिन 503 ने दौड़ उत्तीर्ण की है। छठे दिन जिला हमीरपुर की नादौन, बड़सर और टौणी देवी तहसील के 2,924 युवा बुलाए गए थे। इनमें से 2,442 ही मैदान में पहुंचे और 503 दौड़ में उत्तीर्ण हुए।
विज्ञापन

सातवें दिन भर्ती के लिए जिला हमीरपुर की सदर, बिझड़ी और भोरंज तहसील के 2,726 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं। यह भर्ती आठ सितंबर तक चलेगी। इस दौरान अग्निवीर सिपाही सामान्य ड्यूटी (जीडी), अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर, अग्निवीर ट्रेड्समैन दसवीं पास, अग्निवीर ट्रेड्समैन आठवीं पास अभ्यर्थियों की भर्ती होगी। सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार त्यागी ने कहा कि छठे दिन 503 ने दौड़ उत्तीर्ण कर ली है। रविवार को 2,726 अभ्यर्थी बुलाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed