{"_id":"62bdeafeb01bbc37292269b5","slug":"50-discount-in-bus-fare-to-women-commendable-step-sarveen-hamirpur-hp-news-sml413797219","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट सराहनीय कदम : सरवीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को बस किराये में 50 फीसदी छूट सराहनीय कदम : सरवीण
विज्ञापन
हमीरपुर जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान एचआरटीसी की बस में सवार हुईं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
- फोटो : Hamirpur-HP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। महिलाओं को एचआरटीसी की बसों में किराये में 50 फीसदी छूट योजना के शुभारंभ के मौके पर वीरवार को एचआरटीसी बस स्टैंड हमीरपुर में जिलास्तरीय नारी को नमन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसकी अध्यक्षता सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने की। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से योजना की लाभार्थी महिला लीना शर्मा से सीधा संवाद किया और उन्हें योजना की बधाई दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के इस कदम को सराहनीय बताया।
मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने गरीब परिवारों की माताओं, बहनों और बेटियों की दिक्कतों को समझा और उनके कल्याणार्थ विभिन्न लाभकारी योजनाएं शुरू कीं। गृहिणी सुविधा योजना के तहत घर-घर निशुल्क गैस कनेक्शन पहुंचाए गए और उन सब परिवारों की परेशानियां दूर कीं, जो धन के अभाव के कारण गैस कनेक्शन नहीं ले पाते थे। भाजपा सरकार हमेशा महिला सशक्तीकरण के लिए प्रयासरत रही है। पंचायती राज संस्थाओं में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण दिया गया है और आगे भी महिलाओं के उत्थान के लिए सरकार कार्य करती रहेगी।
प्रदेश की महिलाओं के सम्मान में 15 अप्रैल को हिमाचल दिवस के अवसर पर सरकार ने एचआरटीसी की बसों में 50 फीसदी छूट देने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि सरकार के कामों को लेकर कोई राजनीतिक दल क्या कह रहा है, इसकी परवाह नहीं है। इन सुविधाओं का लाभ सभी वर्गों के लोगों को मिलेगा। इस दौरान मंत्री ने बस में चढ़कर महिला सवारियों को बधाई दी और इसके बाद बस से उतर गईं। इस मौके पर विधायक भोरंज एवं उप मुख्य सचेतक कमलेश कुमारी, एचआरटीसी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा, हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के समन्वयक नवीन शर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष बबली देवी, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, एचआरटीसी के डीडीएम विवेक लखनपाल और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।