फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   5 crore approved for the tarring of roads in hamirpur

हमीरपुर में सड़कों की टारिंग के लिए 5 करोड़ रुपये स्वीकृत

Mon, 08 Feb 2021 07:58 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 07:58 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय और आसपास के गांव की खस्ताहाल सड़कों की दशा शीघ्र दुरुस्त होने वाली है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर मंडल की सड़कों की मरम्मत और टारिंग के लिए प्रदेश सरकार ने 5 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शीघ्र ही लोनिवि चिह्नित सड़क पर टारिंग कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा। ठंड में टारिंग की गुणवत्ता सही नहीं रहती है। इसके चलते मार्च तक हमीरपुर की सड़कों पर टारिंग कार्य शुरू हो सकता है।
विज्ञापन

मंडल की जिन सड़कों पर टारिंग कार्य होना है, उसमें मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड दोसड़का-जाहू, पसतल-बुगधार-बलडूहक रोड, लंबलू-सिकंदर-झटबाड़ रोड, भोटा-ताल-सिद्धपुर, अमरोह-बलडूहक वाया बनाल रोड, चमराल संपर्क मार्ग, कुहार संपर्क मार्ग और गुहल संपर्क मार्ग शामिल हैं। इन सड़कों की टारिंग उखड़ने से जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इसके चलते वाहन चालकों खासकर दोपहिया वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब बजट स्वीकृत होने के बाद शीघ्र ही टारिंग शुरू होगी। इससे लोगों की समस्याएं दूर होंगी।
विज्ञापन

लोनिवि के एक्सईएन विवेक शर्मा ने कहा कि एक एमडीआर समेत विभाग के मंडल की आधा दर्जन सड़कों पर टारिंग के लिए प्रदेश सरकार से पांच करोड़ रुपये बजट स्वीकृत हुआ है। अब टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। मार्च तक कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed