{"_id":"678564436d8f38e03e00e817","slug":"45-year-old-woman-dies-after-being-hit-by-truck-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-145799-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत
Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Tue, 14 Jan 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत गगाल गांव में ट्रक की चपेट में आने से 45 वर्षीय महिला की मौत का मामला सामने आया है।
मृतक महिला की पहचान बबली देवी पत्नी सुभाष निवासी गगाल के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला शाम के समय घर के पास सड़क से गुजर रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने महिला को टक्कर मार दी।
मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल स्थिति में महिला को नादौन अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। थाना प्रभारी निर्मल सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।