{"_id":"69011bf044c5a48e4a0232ce","slug":"45-families-are-unable-to-farm-due-to-the-road-closure-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-171541-2025-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: रास्ता बंद होने से 45 परिवार नहीं कर पा रहे खेती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: रास्ता बंद होने से 45 परिवार नहीं कर पा रहे खेती
Wed, 29 Oct 2025 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत खुंगन गांव में खेतों तक जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। रास्ता बंद होने के कारण करीब 45 परिवारों के लोग खेती नहीं कर पा रहे हैं।
इसके चले करीब 200 से 300 कनाल भूमि पर खेती नहीं हो पा रही है। यह आरोप खुंगन गांव के लोगों ने लगाया है। इस समस्या के समाधान के लिए मंगलवार को ग्रामीणों ने एडीसी हमीरपुर से गुहार लगाई है। ग्रामीणों में पृथ्वी चंद, सुरेश कुमार, बीरबल, लीला देवी, सीमा देवी आदि ने बताया कि यह रास्ता सार्वजनिक उपयोग का है।
इस रास्ते का उपयोग काफी वर्षों से किया जा रहा है। रास्ता बंद होने के कारण वे अपनी जमीन तक न तो ट्रैक्टर ले जा पा रहे हैं और न ही बीजाई का कार्य कर पा रहे हैं। खेती का सारा काम ठप पड़ा है। इससे गांव के लोगों के सामने रोजगार और आजीविका का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि एक परिवार ने पिछले लगभग एक वर्ष पहले इस रास्ते पर कब्जा कर लिया है। अब किसी को भी खेतों की ओर जाने नहीं दिया जा रहा। पहले इसी रास्ते से सभी किसान ट्रैक्टर और पैदल खेतों तक जाते थे, लेकिन अब रास्ता पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि खेती का कार्य ठप पड़ा हुआ है। इस जमीन पर झाड़ियां उग आई हैं। उपजाऊ जमीन बेकार पड़ी हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि यह मुद्दा कई बार पंचायत स्तर पर भी उठाया गया है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकल सका। उन्होंने मांग रखी है कि प्रशासन मौके पर जाकर जांच करे और बंद रास्ते को बहाल करवाए। ग्रामीणों ने बताया कि अगर जल्द समाधान नहीं निकला तो वे सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।