फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   433 online applications received for 28 posts of Pashu Mitra

Hamirpur (Himachal) News: पशु मित्रों के 28 पदों के लिए 433 ऑनलाइन आवेदन मिले

Thu, 12 Feb 2026 12:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Thu, 12 Feb 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पशुपालन विभाग के विभिन्न अस्पतालों, पशु औषधालयों और अन्य संस्थानों में भरे जाने वाले मल्टीटास्क वर्कर्स (पशु मित्र) के 28 पदों पर 433 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए हैं। पशु मित्रों के 28 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 12 जनवरी से आरंभ कर दी गई थी।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि पांच फरवरी निर्धारित थी। तय समय में 433 आवेदन प्राप्त हुए हैं। पशु मित्रों के पदों के लिए सबसे अधिक आवदेन उपमंडल बड़सर से आए हैं। यहां से 111 आवेदन मिले हैं। हमीरपुर से 74, सुजानपुर से 53, नादौन से 90 और भोरंज से 105 आवेदन मिले हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर अब पात्र उम्मीदवारों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन

18 से 45 वर्ष तक के दसवीं पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र हैं। उन्हें पशुपालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों, स्थानीय बोलियों और परंपराओं का ज्ञान होना चाहिए। फिजिकल टेस्ट में उम्मीदवारों को 25 किलोग्राम भार उठाकर 100 मीटर की पैदल चाल एक मिनट में पूरी करनी होगी। फिजिकल टेस्ट पास करने वाले उम्मीदवारों को काउंसिलिंग के लिए बुलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, उपमंडल बड़सर में पशु मित्रों की भर्ती के लिए वीरवार को सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बड़सर के खेल मैदान में ग्राउंड टेस्ट का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में पशुपालन विभाग के उपनिदेशक सतीश कपूर ने बताया कि पशु मित्रों के 28 पदों पर 433 आवेदन मिले हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed