{"_id":"5c6d7f42bdec22739c3fef9a","slug":"41550679874-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला के खगल में बनेगा 33\/11 केवी बिजली सब स्टेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला के खगल में बनेगा 33/11 केवी बिजली सब स्टेशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। जिले के खगल गांव में बिजली बोर्ड का 33/11 केवी बिजली सब स्टेशन बनाया जाएगा। इसके लिए 8.16 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। बिजली बोर्ड अब जल्द ही सब स्टेशन का कार्य शुरू करवाएगा। आगामी वर्ष के शुरू में सब स्टेशन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। वर्ष 2020 के शुरू में क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलने की संभावना है। इस सब स्टेशन के बनने से क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों को लाभ मिलेगा। सब स्टेशन बनने से क्षेत्र की पंचायतों में होने वाली लो वोल्टेज या बिजली संबंधी अन्य समस्याओं से निजात मिलेगी।
क्षेत्र की पंचायतों में लो वोल्टेज की समस्या से निपटने के लिए बिजली बोर्ड ट्रांसफार्मर भी लगा रहा है। खगल में सब स्टेशन बनने से खगल, नेरी, मसियाणा, नालटी, बगारटी सहित करीब डेढ़ दर्जन पंचायतों के बाशिंदों को इसका लाभ मिलेगा। वहीं, बिजली बोर्ड के जेई और एसडीओ की तैनाती भी सब स्टेशन पर होगी। इस संबंध में बिजली मंडल हमीरपुर के एक्सईएन केके भारद्वाज का कहना है कि खगल में 33/11 केवी बिजली सब स्टेशन का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। इसके लिए बोर्ड के पास 8.13 करोड़ रुपये का बजट है। सब स्टेशन बनने से क्षेत्र की करीब डेढ़ दर्जन पंचायतें लाभान्वित होंगी।