{"_id":"5bd9e8babdec22693e5a40c4","slug":"41541007546-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्किर में तेंदुए ने पालतू कुते को बनाया शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्किर में तेंदुए ने पालतू कुते को बनाया शिकार
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत ब्राह्लड़ी के टिक्कर गांव में मंगलवार रात तेंदुए ने एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया है। टिक्कर गांव में तेंदुए के शिकार की यह तीसरी घटना है। तेंदुआ गांव में पिछले एक माह में गाय, बछड़ा और पालतू कुत्ते को अपना शिकार बना चुका है। लोग शाम के समय घर से निकलने से डर रहे हैं। लोगों में कौशल्या देवी, कुलदीप कुमार, विपिन कुमार, किरणा कुमारी, विधि चंद, रिशु आदि ने कहा कि अंधेरा होते ही गांव के आस पास तेंदुए की दहाड़ सुनाई देती है। इससे पहले भी तेंदुआ कई पशुओं को अपना शिकार बना चुका है।
उन्होंने कहा कि इस बारे में वन विभाग को अवगत करवाया जा चुका है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजरा लगाने की मांग की है। इस संबंध में प्रधान रंजू शर्मा ने कहा कि विभाग को पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग उठाई है लेकिन, अभी तक तेंदुए को पकड़ा नहीं गया है। वहीं इस संबंध में वन विभाग हमीरपुर की डीएफओ प्रति भंडारी ने कहा कि अभी तक उनके पाए ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। अगर कहीं तेंदुए की मौजूदगी लोगों को परेशान कर रही है तो उससे निजात दिलाई जाएगी।