{"_id":"5b8fe5ba867a550138569293","slug":"41536157114-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खंड विकास समिति सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खंड विकास समिति सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की कुर्सी खतरे में
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुजानपुर (हमीरपुर)। पंचायत समिति सुजानपुर के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के खिलाफ तख्ता पलटने की तैयारी शुरू हो गई है। इनके खिलाफ आठ बीडीसी सदस्यों ने अविश्वास पत्र भी सौंप दिया है। एक सप्ताह पहले सौंपे गए अविश्वास पत्र को लेकर शहर में चर्चा तक नहीं है। भाजपा जोरदार झटका देने की तैयारी में है। वर्तमान में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष विधायक राजेंद्र राणा के खास हैं। सुजानपुर विकास खंड कार्यालय के तहत खंड विकास समिति के 15 सदस्य हैं। वर्तमान में अध्यक्ष पद पर अनु कुमारी और उपाध्यक्ष पद पर लेखराज ठाकुर काबिज हैं।
अब जबकि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार है, भाजपा राजेंद्र राणा को झटका देने की तैयारी में है। इसके पीछे जोड़-तोड़ की राजनीति देखने को मिलती रही है। कांग्रेस सरकार के समय हुए चुनावों में राजेंद्र राणा अपने समर्थकों के साथ बीडीसी का बहुमत बना गए। अब भाजपा की सरकार है। महत्वपूर्ण बात है कि 15 बीडीसी सदस्यों की खंड समिति सुजानपुर में चार महिलाएं सदस्य हैं। इनके पति प्रदेश में सरकारी कर्मचारी हैं। वहीं, नगर परिषद सुजानपुर में जहां राजेंद्र राणा के दावे के बावजूद उनके समर्थक अध्यक्ष को त्याग पत्र देना पड़ा। अब वही खंड समिति में भी झटका देने की तैयारी है। बता दें कि पंचायत समिति नादौन, नगर पंचायत भोटा और नगर परिषद सुजानपुर के खिलाफ पहले ही अविश्वास प्रस्ताव प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। अब सुजानपुर पंचायत समिति में भी बड़ा उलटफेर होने की संभावना है। इस संबंध में जिला पंचायत अधिकारी रमेश कपूर ने कहा कि 8 बीडीसी सदस्यों ने एक सप्ताह पहले अविश्वास पत्र सौंपा है।