फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   राजकीय महाविद्यालय के भवन की छतों से रिस रहा पानी

राजकीय महाविद्यालय के भवन की छतों से रिस रहा पानी

Fri, 10 Aug 2018 12:05 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेमोरियल राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के ओल्ड ब्लॉक के भवन की हालत खस्ता हो गई है। भवन के छह नंबर कमरे की दीवार आधी गिर गई है जबकि शेष भी गिरने की कगार पर है। वहीं भवन की छत और दीवारों से पानी का रिसाव हो रहा है। इस कारण छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। छह नंबर कमरे की दीवार गिरने के कारण कॉलेज प्रबंधन ने उस तरफ के गेट को बंद कर दिया है और छात्रों को अब घूम कर पीटीए ब्लॉक के लिए जाना पड़ रहा है। वहीं, आधी गिरी दीवार के बाद अब बरसात में पूरी दीवार के गिरने का खतरा बना हुआ है। जिस कारण कभी भी कोई छात्र इसकी चपेट में आ सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र डर के साये में पीटीए ब्लॉक की तरफ जा रहे हैं। हालांकि, छात्र संगठनों ने इस बारे में कॉलेज प्रबंधन को भी अवगत करवाया है लेकिन, कॉलेज प्रबंधन ने उस तरफ दीवार के साथ न लगकर जाने का नोटिस टांग दिया है। कॉलेज के छात्रों सचिन, अरविंद, विपन, काजल, मनू, विनोद, रूही आदि का कहना है कि बरसात के कारण दीवार का एक हिस्सा गिर गया है जबकि शेष कमरा भी गिरने की कगार पर है। उन्होंने कॉलेज प्रबंधन से भवन की मरम्मत करने की मांग की है। वहीं, इस संबंध में कॉलेज प्राचार्य डा. एचएस जंवाल का कहना है कि छात्रों को दीवार की तरफ न जाने के बारे में अवगत करवा दिया गया है। भवन की खस्ताहाल स्थिति पर लोनिवि से एस्टिमेट तैयार करवाया जा रहा है। जल्द ही भवन की मरम्मत करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed