{"_id":"5b65e8624f1c1bb35d8b7392","slug":"41533405282-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने टौणी देवी का शराब ठेका करवाया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने टौणी देवी का शराब ठेका करवाया बंद
Updated Sat, 04 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टौणी देवी (हमीरपुर)। ग्रामीणों के विरोध के बाद खेतों में खोले गए शराब ठेके को प्रशासन ने शनिवार को बंद करवा दिया है। इसके लिए ग्रामीणों ने पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल का आभार व्यक्त किया है। टौणी देवी कस्बे के साथ मक्की के खेतों में खोले गए शराब के ठेके को बंद करने की मांग पर जिला प्रशासन की ओर से शनिवार को एसडीएम हमीरपुर ने मौके का जायजा लिया। उन्होंने कड़ा संज्ञान लेते हुए आगामी आदेशों तक ठेके को बंद करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि तहसील टौणी देवी से भी भेजी गई रिपोर्ट में शराब के ठेके को कार्यालय के समीप से हटाने के बारे में लिखा गया है। जिसमें ठेके को औपचारिकताएं पूरी किए बिना खोले जाने पर सील करने की सिफारिश की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों ने लापरवाही की है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। टौणी देवी से बीडीसी और जिला शिकायत निवारण समिति की सदस्य प्रेम लता ठाकुर, छत्रैल एक वार्ड सदस्य ललिता कुमारी, सुलोचना के साथ ही दर्जनों ग्रामीणों ने संघर्ष शुरू कर दिया था कि ठेका बंद किया जाए। पहले तहसीलदार व चौकी प्रभारी टौणी देवी तथा उसके बाद एडीसी हमीरपुर व सहायक आयुक्त आबकारी एवं कराधान विभाग को भी ज्ञापन सौंपे गए थे। इसके बावजूद बीते बुधवार को ठेका खेतों में टीननुमा शेड में खोल दिया गया। बीते वीरवार को महिलाओं ने ठेके के बाहर धरना दिया था। इसके बाद एएसपी बलवीर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी ठेके को उपयुक्त स्थान पर नहीं पाया। इसके बाद महिलाओं ने हार नहीं मानी और बीते शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पास फरियाद लेकर पहुंची थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशासन को तुरंत उचित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार को एसडीएम शिल्पी बेक्टा मौके पर पहुंची तथा उन्होंने ठेके को बंद करने के आदेश दिए हैं।