{"_id":"5b44eff04f1c1b00278b59a7","slug":"41531244528-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी सीमेंट मामले का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी सीमेंट मामले का आरोपी तीन दिन के रिमांड पर भेजा
Updated Tue, 10 Jul 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़सर (हमीरपुर)। बड़सर पुलिस ने सरकारी सीमेंट मामले के आरोपी व्यक्ति को बड़सर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने गत दिवस दलचेहड़ा पंचायत के गांव अंबोटा में जसवंत सिंह उर्फ शिवजी पुत्र प्रेम सिंह के घर से सात बोरी सरकारी सीमेंट बरामद की थीं।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी व्यक्ति को सरकारी सीमेंट किसने सप्लाई किया। सरकारी सीमेंट की सप्लाई करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी पुलिस केस दर्ज करने वाली है। इससे पहले हमीरपुर पुलिस ने कुठेड़ा पंचायत के साथ एक गांव में बीते माह सरकारी सीमेंट बरामद किया था। जिले में सरकारी सीमेंट की कालाबाजारी बड़े स्तर पर हो रही है। डीएसपी जसवीर ठाकुर का कहना है कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अंबोटा गांव में एक घर में छापा मारा तथा आरोपी जसवंत सिंह के घर से सात बोरी सरकारी सीमेंट की बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। कोर्ट ने आरोपी को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।