फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी बना मॉडल स्कूल

सीनियर सेकेंडरी स्कूल बणी बना मॉडल स्कूल

Thu, 22 Mar 2018 11:00 PM IST
Updated Thu, 22 Mar 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
बड़सर(हमीरपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बणी को मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय का दर्जा मिल गया है। नए शैक्षणिक सत्र से स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आदर्श विद्यालय की सुविधाएं मिलेंगी। स्कूल में करीब 42 लाख रुपये की लागत से जिम, ई-लाईब्रेरी और स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण किया जा चुका है। स्कूल में खेलों के लिए इंडोर स्टेडियम और हॉस्टल के निर्माण को जल्द बजट राशि मिलेगी। आदर्श विद्यालय के बनने से स्कूल के विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

उपमंडल मुख्यालय से तीन किमी. दूर ऊना भोटा हाईवे किनारे स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बणी क्षेत्र के मुख्य शिक्षण संस्थानों में से एक है। 1973 में अस्तित्व में आए इस शिक्षण संस्थान से शिक्षा ग्रहण करने वाले कई विद्यार्थी उच्च पदों पर सेवाएं देकर सेवानिवृत्त हो चुके हैं। कई उच्च पदों पर अभी भी आसीन हैं। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए विद्यालय के नाम लगभग 43 कनाल भूमि उपलब्ध है। विद्यार्थियों की सुविधा के लिए स्कूल में साइंस लैब भवन, परीक्षा हाल, आर्ट एंड क्राफ्ट कक्ष, मिड-डे मील कक्ष सहित 34 कमरे हैं। सरकार ने मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय के लिए इस स्कूल का चयन किया है। इसके तहत स्कूल में 10 लाख की लागत से स्मार्ट क्लास रूम का निर्माण किया गया है। इसके अलावा 5 लाख की लागत से ई-लाईब्रेरी का निर्माण हो चुका है। इसके अलावा लगभग आठ लाख की लागत से आधुनिक कंप्यूटर लैब का निर्माण किया गया है। विद्यार्थियों को व्यायाम के लिए लगभग 14 लाख की लागत से जिम का निर्माण किया गया है। शेष पांच लाख अन्य विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। इसके अलावा एचपीसीए द्वारा विद्यार्थियों की प्रेक्टिस के लिए क्रिकेट पिच का निर्माण भी किया गया है। इसके अतिरिक्त स्कूल में इंडोर स्टेडियम और हॉस्टल का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इंडोर स्टेडियम में टेबल टेनिस, कुश्ती और जुडो इत्यादि की सुविधा होगी।
विज्ञापन

स्कूल प्रिंसिपल सुदर्शन शर्मा का कहना है कि स्कूल को मुख्यमंत्री आदर्श विद्यालय का दर्जा मिला है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को कान्वेंट स्कूलों की तर्ज पर सभी बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए स्कूल में पर्याप्त और योग्य स्टाफ उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed