फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नववर्ष पर 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार

नववर्ष पर 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार

Mon, 01 Jan 2018 09:51 PM IST
Updated Mon, 01 Jan 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
नववर्ष पर 35 हजार श्रद्धालु पहुंचे बाबा के दरबार
दियोटसिद्घ मंदिर में उमड़ी श्रध्द्घालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिझड़ी (हमीरपुर)। नववर्ष के उपलक्ष्य पर उत्तरी भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार और सोमवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सोमवार को लगभग 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा की पवित्र गुफा में शीश नवाया। हिमाचल के अलावा पंजाब, दिल्ली और अन्य राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने बाबा की गुफा में बड़ी नम्रता पूर्वक शीश नवाया तथा सुख समृद्धि की कामना की। रविवार को ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी। रविवार को भारी भीड़ के कारण ज्यादातर श्रद्धालुओं को मंदिर ट्रस्ट की सराये में रहने के लिए जगह नहीं मिल पाई।

वहीं, दियोटसिद्ध और शाहतलाई के होटल भी पूरी तरह पैक रहे। कई श्रद्धालुओं को होटलों, गेस्ट हाउस या फिर मंदिर परिसर के बरामदे में ही रात गुजारनी पड़ी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर को 24 घंटे खुला रखा गया था। भारी भीड़ के कारण श्रद्धालु लंबी-लंबी कतारों में कई घंटे तक खड़े रहकर बाबा की गुफा के दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। पूरा मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंज उठा। वहीं, 31 दिसंबर की रात को बाबा की नगरी में पंजाब से आई जागरण मंडलियों ने बाबा की महिमा का गुणगान करके माहौल को भक्तिमय बना दिया। उधर, मंदिर न्यास अधिकारी प्रेम सिंह भाटिया का कहना है कि नववर्ष के उपलक्ष्य पर मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर को 24 घंटे खुला रखा गया और श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed