Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Traders vocal on foot march and meeting in the main market

Hamirpur (Himachal) News: मुख्य बाजार में पदयात्रा और सभा पर व्यापारी मुखर

Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। भाजपा की चार नवंबर को प्रस्तावित पदयात्रा पर व्यापारी वर्ग मुखर हो गया है। व्यापार मंडल हमीरपुर ने गांधी चौक पर सभा के आयोजन पर आपत्ति जताई है। उन्होंने त्योहारी सीजन में भीड़ और जाम की आशंका व्यक्त की है। व्यापार मंडल ने उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा है। उन्होंने गांधी चौक में पदयात्रा और सभा की अनुमति न देने की मांग की है। प्रशासन की ओर से अनुमति देने पर व्यापारी विरोध करेंगे, ऐसी चेतावनी दी गई है। यह पदयात्रा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के 17 विधानसभा क्षेत्रों से निकलेगी। इसमें 10 हजार कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य है। पदयात्रा चार नवंबर को दोपहर 12:30 बजे बाईपास से शुरू होगी। यह मुख्य बाजार से होते हुए गांधी चौक पहुंचेगी, जहां नेताओं के संबोधन प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन


हमीरपुर भाजपा का मजबूत गढ़ रहा है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुमित ठाकुर भाजपा की शहरी इकाई के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मंडल के कई पदाधिकारी भी भाजपा से जुड़े रहे हैं। ऐसे में संगठन से जुड़े व्यापारियों का यह रुख पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा कर रहा है। व्यापारियों ने कार्यक्रम के लिए बाजार से बाहर किसी अन्य स्थान का विकल्प देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन


भाजपा व्यापारी भाइयों के साथ है। पदयात्रा बाईपास से शुरू होकर शांतिपूर्ण तरीके से मुख्य बाजार से गुजरेगी। गांधी चौक पर कम समय के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के संबोधन प्रस्तावित हैं। 17 विधानसभा क्षेत्रों से 10 हजार कार्यकर्ताओं को जोड़ने का लक्ष्य है। - राकेश ठाकुर, जिलाध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी चाहते हैं कि भाजपा और प्रशासन उनके आग्रह को समझें। त्योहारी सीजन कारोबार के लिहाज से अहम है। यदि आग्रह के बावजूद प्रशासन कार्यक्रम की अनुमति देता है तो व्यापार मंडल से सहयोग की अपेक्षा न करें। इस संबंध में उपायुक्त को ईमेल भेजी है। - सुमित ठाकुर, अध्यक्ष, व्यापार मंडल हमीरपुर


इसके बारे में व्यापारियों की ओर से लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर विचार किया जाएगा। -
गंधर्वा राठौड़, उपायुक्त हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed