फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   बीस दिनों के भीतर ही उखड़ी सड़क की टारिंग

बीस दिनों के भीतर ही उखड़ी सड़क की टारिंग

Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
Updated Tue, 28 Nov 2017 10:13 PM IST
विज्ञापन
बीस दिनों के भीतर ही उखड़ी सड़क की टारिंग
बिझड़ी(हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत धंगोटा से दख्योड़ा संपर्क सड़क पर की गई टारिंग 20 दिनों के भीतर ही उखड़ गई है। इस कारण संपर्क पर जगह-जगह गड्ढे पड़ गए हैं। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों अमर सिंह, रत्न चंद, कैप्टन प्रभात, कैप्टन अजीत सिंह, राजेश कुमार, प्रकाश चंद, लक्की, कृष्ण चंद, राजेंद्र सिंह आदि का कहना है कि ठेकेदार द्वारा टारिंग करते समय घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। इस वजह से इस सड़क की टारिंग चंद ही दिनों में उखड़ गई है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि ठेकेदार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से सामग्री की गुणवत्ता को दरकिनार कर यह कार्य किया गया है। लिहाजा स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग से ठेकेदार द्वारा की गई टारिंग की गुणवत्ता की जांच करने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पहले ही इस सड़क को बड़ी मुश्किल से विभाग व सरकार से अनुरोध करके पक्का करवाया गया है। अब टारिंग के 20 दिनों के भीतर ही उखड़ जाने से लोगों को सड़क का लाभ नहीं मिल पा रहा है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग को चेताया है कि अगर शीघ्र ही सड़क की मरम्मत नहीं की गई तो लोग लोक निर्माण विभाग बड़सर के कार्यालय का घेराव करेंगे। सहायक अभियंता बड़सर अरविंद लखनपाल का कहना है कि कई बार टारिंग मिक्सर खराब आता है। जिस वजह से सड़क उखड़ सकती है। संबंधित ठेकेदार से इस सड़क की मरम्मत करवा दी जाएगी, क्योंकि निर्धारित समय सीमा के भीतर टारिंग के उखड़ने की जिम्मेदारी ठेकेदार की होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed