{"_id":"5a05b4c14f1c1bf4688ba66d","slug":"41510323393-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोलसप्पड़ स्कूल में एनएसएस कैंप शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोलसप्पड़ स्कूल में एनएसएस कैंप शुरू
Updated Fri, 10 Nov 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन(हमीरपुर)। रावमापा जोलसप्पड़ में एनएसएस के सात दिवसीय शिविर का शुभारंभ शुक्रवार को स्कूल की प्राचार्य शैली शर्मा ने किया। यह शिविर 16 नवंबर तक चलेगा। प्राचार्य ने कहा कि ऐसे शिविरों से भाईचारा बढ़ता है तथा अनुशासन में रहने की शिक्षा मिलती है। घर के बाहर कैसे रहा जाता है, यह भी सीखने को मिलता है। एनएसएस प्रभारी राज कुमार कानूनगो ने कहा कि इन सात दिनों में स्वयंसेवी दिन-रात यहीं पर रहेंगे। स्कूल के प्रागंण में साफ-सफाई का काम किया जाएगा। वहीं, गोद लिए गांव को स्वच्छता की ओर ले जाने के बारे में कदम उठाए जाएंगे। स्वयंसेवी दहेज प्रथा तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे तथा रैलियां भी निकाली जाएंगी। इस मौके पर राकेश कुमार, पवन कुमार, अश्विनी, राजिंद्र पुरी, राजेंद्र तथा स्वयंसेवियों में रुख्शाना बेगम, प्रियंका, रितिका, शिल्पा, इंदु, शकुंतला, निखिल, नरेश, हसीन, रोहित, शुभम, रितेश और केशव इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन