{"_id":"59f32b284f1c1bc9678b7ec4","slug":"41509108520-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होशियारपुर के व्यक्ति की नादौन में संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होशियारपुर के व्यक्ति की नादौन में संदिग्ध मौत
Updated Fri, 27 Oct 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
pic
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। हमीरपुर-कांगड़ा सीमा पर नादौन ब्यास पुल के नीचे शुक्रवार सुबह सवेरे एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। ब्यास पुल पर सैर को निकले किसी व्यक्ति ने जब पुल के नीचे पड़े शव को देखा तो ज्वालामुखी पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच आरंभ की। मृतक की जेब से निकले मोबाइल फोन के माध्यम से पता करने पर उसकी पहचान हो पाई। मृतक की पहचान कुलदीप सिंह पुत्र हंस राज निवासी गांव बस्सी मारूफ, हुस्सैनपुर होशियारपुर के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस अभी भी मृतक की पहचान पुख्ता तौर पर करवाने में जुटी है।
फोन पर जिन लोगों से पुलिस की बात हुई है, उन्होंने बताया कि कुलदीप कुमार होशियारपुर के पास चौहाल की फैक्टरी में काम करता था तथा उसका अपने घर में किसी बात को लेकर कोई विवाद चल रहा था। ऐसा भी पता चल रहा है कि मृतक व्यक्ति ज्वालामुखी मंदिर में माथा टेकने आया था। मृतक की जेब से एक ऐनक, बस की टिकटों सहित करीब दो सौ रुपये मिले हैं। शव देख कर लग रहा था कि मृतक सिर के बल पुल से नीचे गिरा है। क्योंकि उसके सिर पर ही गहरी चोटों के निशान हैं। यह घटना वीरवार देर रात की बताई जा रही है। क्योंकि घटनास्थल पर बिखरा खून पूरी तरह से जम चुका था। जांच का विषय है कि होशियारपुर का यह व्यक्ति नादौन ब्यास पुल पर अकेला ही क्यों आया। इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि कहीं आपसी रंजिश में उसे किसी ने जबरन पुल के नीचे तो नहीं फेंक दिया। मौका पर पहुंचे थाना प्रभारी संदीप पठानिया ने बताया कि मृतक की शिनाख्त को पुख्ता करने के लिए फोन पर दावा करने वाले उसके परिजनों को थाना में बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे छानबीन की जा रही है।