{"_id":"6a8f442e279bfee64003cd47","slug":"400-teachers-to-be-trained-to-handle-epilepsy-hamirpur-hp-news-c-94-1-ssml1011-206116-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: मिर्गी से निपटने को 400 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: मिर्गी से निपटने को 400 शिक्षक होंगे प्रशिक्षित
Thu, 27 Aug 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हमीरपुर में बुधवार को मिर्गी जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। शुभारंभ प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने किया। एम्स नई दिल्ली के डॉ. हेमंत तिवारी, डॉ. मयंक शर्मा और डॉ. नवीन शुक्ला ने शिक्षकों को मिर्गी के लक्षण, कारण, प्राथमिक उपचार और सावधानियों की जानकारी दी। 26 और 27 अगस्त को चार सत्रों में आयोजित प्रशिक्षण में जिले के 400 शिक्षक भाग ले रहे हैं। इस मौके पर जिला विज्ञान पर्यवेक्षक राजेश गौतम, स्कूल उपप्रधानाचार्य सीमा डोगरा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन