फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   39,485 bulk liters of liquor and alcoholic beverages seized in 6 months

Hamirpur (Himachal) News: 6 माह में पकड़ी 39,485 बल्क लीटर शराब और मादक पेय

Tue, 05 Nov 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
डीसी ने नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने के दिए निर्देश
विज्ञापन

बोले-संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्रवाई करें एजेंसियां
समन्वय समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार करने का दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। पिछले छह माह में जिले में कुल 39,485.017 बल्क लीटर शराब और मादक पेय जब्त किया गया है। इस कार्रवाई के दौरान देसी और विदेशी शराब, बीयर और ईएनए (एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल) जैसे पदार्थों की जब्ती की गई है। यह जानकारी उपायुक्त जतिन लाल ने दी। उन्होंने जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सख्त कदम उठाने पर जोर देते हुए संबंधित एजेंसियों को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अवैध शराब और मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल बढ़ाने और एक संगठित रणनीति के तहत काम करने को कहा। बैठक में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम 2011, एनडीपीएस अधिनियम 1985 और हिमाचल प्रदेश एनडीपीएस नियम 1989 के तहत उठाए गए कदमों की समीक्षा की। । उपायुक्त ने कहा कि नकली शराब और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए एक व्यापक और प्रभावी रणनीति आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि विभाग नियमित रूप से सूचनाओं का आदान-प्रदान करे और आवश्यकतानुसार संयुक्त छापेमारी अभियान चलाए। साथ ही उन्होंने जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक प्रत्येक तिमाही में एक बार आयोजित करने का निर्देश दिए ताकि विभागों के बीच समन्वय बना रहे और मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई प्रभावी ढंग से संचालित हो।

बाक्स
राज्य कर एवं आबकारी विभाग ऊना के उप आयुक्त टिक्कम राम ने बताया कि शराब और मादक पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभावों को लेकर स्कूलों और कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशीले पदार्थों से दूर रखना है। उपायुक्त ने इस तरह के कार्यक्रमों को और व्यापक स्तर पर चलाने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed