फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   36 permanent houses built under Pradhan Mantri Awas Yojana in Bijhari Panchayat

Hamirpur (Himachal) News: बिझड़ी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 पक्के मकान बने

Sun, 29 Jun 2025 05:19 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 29 Jun 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक लाभार्थी को भवन निर्माण के लिए डेढ़ लाख रुपये की मिली राशि
विज्ञापन


बरसात के दौरान गिर गए थे इन लोगों के मकान, अब मिली सुविधा

संवाद न्यूज एजेंसी

बिझड़ी(हमीरपुर)। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बिझड़ी पंचायत में 36 पक्के मकान बनकर तैयार हो गए हैं। भवन निर्माण कार्य के लिए प्रत्येक लाभार्थी को पंचायत की ओर से दो किस्तों में डेढ़ लाख रुपये की राशि जारी की गई थी।
वहीं, 30,000 रुपये की राशि मनरेगा के तहत कार्य को शीघ्र पूरा करने के लिए प्रदान की गई। पक्के मकान उन लाभार्थियों को मिले हैं। जिनके पास रहने के लिए कोई भवन नहीं था और बरसात के कारण उनके रिहाएशी मकान गिर गए थे। ऐसे में लोगों को जीवन यापन करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए लाभार्थियों ने पंचायत कार्यालय में भवन निर्माण कार्य के लिए आवेदन किया और अब एक वर्ष बाद 36 लोगों को पक्के और सुरक्षित मकानों की सुविधा मिल गई है।
विज्ञापन

विकास खंड बिझड़ी की 52 पंचायतों में पिछले वर्ष इस योजना के तहत 1200 मकान स्वीकृत हुए थे। अकेले बिझड़ी पंचायत को 42 मकान बनाने के लिए बजट जारी हुआ है, जिसमें से 36 लोगों ने कार्य को पूरा कर लिया है, जबकि छह लाभार्थियों ने कार्य को नहीं करवाया है, जिसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

बिझड़ी पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 36 मकान बनकर तैयार हो गए हैं। लाभार्थियों को भवनों के फोटो पंचायत कार्यालय में जमा करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिन लोगों ने कार्य नहीं करवाया है। उसकी रिपोर्ट बीडीओ कार्यालय भेज दी गई है।
-संजय शर्मा, प्रधान, बिझड़ी पंचायत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed