फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   पेंशनरों का डाटा किया डिजिटलाइज

पेंशनरों का डाटा किया डिजिटलाइज

Thu, 21 Feb 2019 10:43 PM IST
mukesh kumar mukesh kumar
Updated Thu, 21 Feb 2019 10:43 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। महालेखाकार हिमाचल प्रदेश द्वारा जिला हमीरपुर में हमीर भवन के सभागार में दो दिवसीय पेंशन अदालत का आयोजन वीरवार को किया गया। 21 से 22 फरवरी तक चलने वाली इस पेंशन अदालत के शुभारंभ पर वरिष्ठ महालेखाकार कुलवंत सिंह ने कहा कि पेंशनभोगियों का पूरा डाटा डिजिटलाइज कर दिया गया। जिससे उनकी पेंशन संबंधी समस्याओं को सुलझाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1947 से लेकर 2019 तक 1 लाख 80 हजार पेंशन धारकों की 1 करोड़ फाइलों को डिजिटलाइज कर दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस अदालत का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार द्वारा पेंशन, पारिवारिक पेंशन, सामान्य भविष्य निधि तथा ऋण संबंधी मामलों से संबंधित समय-समय पर जारी संशोधित नियमों, अधिसूचनाओं, दिशा-निर्देशों बारे सभी हितधारकों के साथ विस्तृत चर्चा करना है। पेंशनभोगियों तथा अभिदाताओं द्वारा मौके पर रखी गई समस्याओं एवं विभागों में पूर्ण दस्तावेज के अभाव में लंबित मामलों का यथासंभव मौके पर निपटान किया जाएगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में महालेखाकार कार्यालय द्वारा हेल्प डेस्क लगाकर निर्धारित फार्म, नामांकन पत्र, शिकायत प्रपत्र तथा पेंशन मामलों से संबंधित सभी प्रकार के फार्म उपलब्ध करवाए गए। जो लोग किन्ही कारणों से वीरवार को शामिल न हो सके, वह शुक्रवार को इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस प्रकार की पेंशन अदालतों का आयोजन प्रदेश के विभिन्न स्थानों में किया जाना प्रस्तावित है। इस अवसर पर वरिष्ठ लेखाधिकारी जुधिया राम, लेखाधिकारी हरीश जुल्का सहित डीडीओ, जिला कोषाधिकारी एवं पेंशन कल्याण संघों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed