फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जिला में स्वाइन फ्लू ने पसारे पांव, सावधानी बरतें लोग

जिला में स्वाइन फ्लू ने पसारे पांव, सावधानी बरतें लोग

Mon, 28 Jan 2019 12:11 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य महकमा अलर्ट हो गया है। लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। भोरंज के बडैहर क्षेत्र की महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई है। प्रदेशभर में भी स्वाइन फ्लू से मौत के दस मामले सामने आ चुके हैं। अब जिले में स्वाइन फ्लू से हुई मौत के बाद लोगों में भी भय बढ़ गया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने भी लोगों से स्वाइन फ्लू के लक्षण पाए जाने पर चिकित्सकों को दिखाने का आग्रह किया है। वहीं, भोरंज के बीएमओ ने मृतक महिला के गांव का दौरा कर परिजनों और अन्य लोगों को स्वाइन फ्लू से बचाव की दवाई दी है। वहीं भोरंज अस्पताल में महिला का इलाज करने वाले स्टाफ को भी दवाई का कोर्स शुरू करवा दिया गया है। महिला की मौत के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया है। इसके साथ ही विभाग ने लोगों से खानपान और रहन-सहन का ध्यान रखने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डा. सावित्री कटवाल का कहना है कि स्वाइन फ्लू का मामला सामने आने के बाद अलर्ट जारी कर दिया गया है। विभाग की टीम ने मृतक के गांव में जाकर दवाई वितरित कर दी है। सभी अस्पतालों में टेमीफ्लू दवाई उचित मात्रा में उपलब्ध है। वहीं, सभी खंड चिकित्साधिकारियों को लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लक्षण दिखने पर चिकित्सक को दिखाने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

क्या हैं लक्षण
हल्का या तेज बुखार, जुकाम, गले में खराश, सांस फूलना, थकान, भूख की कमी, कई लोगों को उल्टी और दस्त भी हो सकते हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षण एक आम बीमार रोगी के लक्षणों की तरह होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन होते हैं ज्यादा शिकार
स्वाइन फ्लू की चपेट में ज्यादातर छोटे बच्चे, गर्भवती महिलाएं, पूर्व में किसी बीमारी से पीड़ित लोग और वृद्ध ज्यादातर इसकी चपेट में आते हैं।
क्या बरतें सावधानियां-
सांस लेते, खांसते या छींकते समय मुंह को रुमाल से ढकें, बीमार होने पर सार्वजनिक जगहों पर न जाएं, खाना खाने से पूर्व हाथ अच्छे से धोएं, बीमार होने पर अलग कपड़ों का इस्तेमाल करें, संतुलित और पौष्टिक आहार लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed