फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   कलोहण में मनरेगा के तहत बने 20 रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक

कलोहण में मनरेगा के तहत बने 20 रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक

Sun, 16 Dec 2018 10:19 PM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत ग्राम पंचायत कलोहण में इस वर्ष मनरेगा के तहत 20 रेन वाटर हार्वेस्टिंग टैंक बने हैं। वाटर टैंकों में लोग बारिश के पानी को एकत्रित कर जरूरत होने पर इस्तेमाल कर सकते हैं। एक वाटर टैंक के निर्माण पर करीब एक लाख रुपये खर्च आता है। ग्रामीणों ने इसके लिए विभाग और प्रदेश सरकार का आभार जताया है। पंचायत की ओर से अन्य लोगों को वाटर टैंक बनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ अन्य पंचायतों के लोग भी मनरेगा के तहत वाटर टैंकों का निर्माण करवा रहे हैं। इसके तहत लोग घरों में बरसात के पानी को टैंकों में एकत्रित कर सकते हैं।
विज्ञापन

इस पानी का प्रयोग लोग गर्मी के मौसम में पानी की कमी होने पर करते हैं। इसके साथ घरों की साफ-सफाई और किचन गार्डन में भी इस पानी का प्रयोग कर सकते हैं। लोगों में प्रवीण कुमार, प्रकाश चंद, प्रीतम चंद, धनीराम आदि ने कहा कि उन्होंने घरों में वाटर टैंक बनाए हैं। इस संबंध में ग्राम पंचायत कलोहण के प्रधान सतपाल शर्मा ने कहा कि पंचायत में करीब 20 वाटर टैंकों का निर्माण मनरेगा के तहत करवाया गया है। कई लोग इस कार्य में रुचि ले रहे हैं। सतपाल ने कहा कि पंचायत में अधिक से अधिक मनरेगा के तहत वाटर टैंक बनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed