{"_id":"5bdb386dbdec22696e0e515e","slug":"31541093485-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नादौन में स्वास्थ्य विभाग ने फिंकवाई 92 किलोग्राम मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नादौन में स्वास्थ्य विभाग ने फिंकवाई 92 किलोग्राम मिठाई
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के विभिन्न कस्बों में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को विभिन्न दुकानों का निरीक्षण कर 92 किलोग्राम खराब मिठाई फिंकवाई। इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने बिना लाइसेंस और दस्तावेजों के दुकान और रेस्टोरेंट चला रहे एक-एक व्यापारी का चालान काटकर उन्हें नोटिस जारी किए। टीम के औचक निरीक्षण से उपमंडल के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। इस दौरान कई दुकानदार तो दुकान छोड़ कर ही भाग गए। विभाग की टीम ने नादौन के रंगस, भरमोटी, मानपुल और उपमंडल मुख्यालय में छापामारी की। इस कार्रवाई में विभाग ने करीब 92 किलो खराब मिठाई फिंकवाई। दुकानों में से अधिकांश ऐसी मिठाई फिंकवाई गई जिनको बनाने में कई तरह के रंगों का प्रयोग किया गया था।
वहीं ऐसी मिठाइयों को भी फिंकवाया गया जो बिना ढके खुले में बेची जा रही थी। टीम ने नादौन बस अड्डे पर स्थित मीट मार्केट का भी निरीक्षण कर दुकानदारों को नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी दी। उन्होंने यहां साफ सफाई का भी विशेष ध्यान रखने को कहा। स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी अनिल चौहान ने कहा कि वीरवार को नादौन के कई स्थानों पर विभाग की ओर से खाद्य पदार्थ बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान 92 किलोग्राम खराब मिठाई फिंकवाई गई। जबकि लाइसेंस न रखने वाले दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए। उन्होंने कहा कि दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी है कि मिठाई बनाने के लिए किसी भी तरह के रंगों का प्रयोग न करें। वहीं साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने को कहा गया।