{"_id":"5bd9e6f1bdec22698e6eb6a2","slug":"31541007089-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुबंध प्रथा को खत्म कर नियमित नौकरी दी जाए: संघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुबंध प्रथा को खत्म कर नियमित नौकरी दी जाए: संघ
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नादौन (हमीरपुर)। अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ मंडल नादौन की बैठक संस्कृति सदन नादौन में हुई। जिसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान अशोक सिंह ने की। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया कि सीपीएफ प्रणाली को खत्म करके पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाए। बैठक में मांग की गई कि कॉलेजों में अधीक्षक ग्रेड वन एवं खंड प्राथमिक शिक्षा अधिकारी कार्यालयों में अधीक्षक ग्रेड वन के पदों का सृजन किया जाए।
जबकि वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में अधीक्षक ग्रेड-2 के पदों का सृजन किया जाए। अशोक सिंह ने बताया कि इन पदों के सृजन के बिना कार्यालयों का कार्य प्रभावित हो रहा है तथा कर्मचारियों की पदोन्नति कई वर्षों से रुकी पड़ी है। संघ ने मांग की है कि अनुबंध प्रथा को खत्म करके नियमित नौकरी प्रदान की जाए। इसके अलावा बैठक में अन्य कई मांगों को रखा गया। संयुक्त सलाहकार समिति की बैठक शीघ्र बुलाई जाए। मीटिंग में सुरजीत सिंह परमार बेलदार की सेवानिवृत्ति पर विदाई पार्टी का आयोजन भी किया गया। इस दौरान महासचिव कश्मीर सिंह ठाकुर, उपप्रधान अरुण शर्मा, उप प्रधान रानू राम, लेखराज, हरविंदर सिंह परमार सहित अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया।