फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   नेरी कॉलेज में बनेगा पीजी भवन और हॉस्टल : जयराम

नेरी कॉलेज में बनेगा पीजी भवन और हॉस्टल : जयराम

Wed, 31 Oct 2018 11:01 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
नेरी कॉलेज में बनेगा पीजी भवन और हॉस्टल : जयराम
ff - फोटो : अमर उजाला
हमीरपुर। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को हमीरपुर जिले में करोड़ों रुपये के विकास कार्य जनता को समर्पित किए। दोपहर को एनआईटी हमीरपुर के हेलीपैड में उतरने के बाद सबसे पहले उन्होंने शिमला-हमीरपुर मुख्य मार्ग पर 56 लाख की लागत से निर्मित डुग्घा पुल का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने गांधी चौक के समीप 5.20 करोड़ की लागत से जिला पुस्तकालय के बहुमंजिला भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय नेरी में 2.35 करोड़ से निर्मित कन्या छात्रावास और 4.79 करोड़ की लागत से अंडर ग्रेजुएट भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने महाविद्यालय में लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
विज्ञापन

कॉलेज प्रबंधन की मांग पर उन्होंने महाविद्यालय परिसर में प्रस्तावित नए भवन के निर्माण के लिए 12.48 करोड़ रुपये के बजट को अपनी मंजूरी भी दी। जिसमें 6.70 करोड़ की लागत से स्नातकोत्तर भवन और 5.78 करोड़ की लागत से छात्रों और छात्राओं के लिए छात्रावास बनेंगे। इसके साथ ही उन्होंने उपायुक्त हमीरपुर को आदेश दिए कि कालेज के लिए 23 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि की आवश्यकता से संबंधित सारी औपचारिकताएं शीघ्र पूरी करें। इससे पहले नेरी महाविद्यालय में कुलपति डॉ. हरि सिंह और डीन पीसी शर्मा समेत समस्त कालेज स्टाफ ने मुख्यमंत्री का शॉल टोपी के साथ स्वागत किया।
विज्ञापन


बाक्स:
धूमल के दिल के करीब है यह संस्थान : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि वर्ष 2011 में उद्यानिकी महाविद्यालय को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने स्थापित किया था, जिसके चलते यह संस्थान उनके दिल के काफी करीब है। इस संस्थान ने देशभर में अपनी अलग पहचान बनाई है। केंद्र और प्रदेश सरकार वर्ष 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुना करने के लिए प्रयासरत है, जिसमें इस संस्थान के वैज्ञानिकों और विद्यार्थियों का भी अहम योगदान की आवश्यकता है। वर्तमान में प्राकृतिक खेती की आवश्यकता है। वहीं लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी उद्यानिकी महाविद्यालय में विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त भवन निर्माण और भूमि की आवश्यकता को प्रदेश सरकार से शीघ्र पूरी करने की मांग उठाई। जिसे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मौके पर ही मंजूर कर दिया। जयराम ठाकुर ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह तैयार है और पूर्व की भांति इस बार भी चारों सीटों पर विजय हासिल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स:
नेरी कॉलेज में दिया गार्ड ऑफ ऑनर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार हेलीपैड पर उतरने के बाद सर्किट हाउस की बजाय सीधे डुग्घा पुल का लोकार्पण करने निकल गए। ऐसे में उनके स्वागत के लिए परिधिगृह में रखा गार्ड ऑफ ऑनर का कार्यक्रम राजकीय उद्यानिकी महाविद्यालय नेरी में करवाना पड़ा। नेरी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया। हालांकि शहर की सड़कों पर पड़े गड्ढों की वजह से मुख्यमंत्री समेत उनके काफिले में तैनात तीन दर्जन से अधिक वाहनों में सवार अधिकारियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed