{"_id":"5b76d48642c792466f4a0744","slug":"31534514310-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलाभर में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलाभर में अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि
Updated Fri, 17 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर जिलेभर के लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक सभाओं का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया। इस दौरान जिला मुख्यालय व्यापार प्रकोष्ठ हमीरपुर ने सर्वहित संस्था के भवन में शोक सभा का आयोजन किया। वहीं, भोरंज व्यापार मंडल ने दो घंटे दुकानों को बंद रख शोक सभा का आयोजन किया। भाजपा मंडल बड़सर ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा के पूर्व विधायक बलदेव शर्मा, माया शर्मा, मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री चतर सिंह कौशल, श्याम सिंह ढटवालिया, उपाध्यक्ष राजेंद्र ढटवालिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजेश कुमार, ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुरेश चैधरी सहित कार्यकारिणी सदस्यों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
विकास खंड नादौन के रैल गांव में लोगों ने पीपल का पौधा लगाकर दिवंगत नेता अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि दी। इस कार्य में प्रवासी लोगों ने भी साथ दिया। सेवानिवृत्त जेई सुरिंद्र कुमार और उनके 99 वर्षीय वयोवृद्ध पिता हरि सिंह सहित राजेश, मनोज, बेचैन सिंह, रिंकू देवी, चूनर देवी, रूकमणी और अनीता ने एक पीपल का पौधा लगाया और पूर्व पीएम को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं नादौन के अमतर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम में क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान मैदान प्रभारी संजय ठाकुर और कोच अनुज बदान सहित प्रशिक्षुओं ने दो मिनट का मौन भी रखा। व्यापार मंडल लंबलू, भाजपा इकाई टौणी देवी, प्रयास संस्था लंबलू, व्यापार मंडल बिझड़ी ने भी शोक सभा का आयोजन कर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जाहू बाजार भी बंद रहा। वहीं नादौन भाजपा की ओर से मंडल स्तरीय शोक सभा का आयोजन 18 अगस्त को गीता भवन नादौन में सुबह 10 बजे किया जाएगा। महामंत्री पवन शर्मा ने शोक सभा में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए निर्धारित समय और स्थान पर पहुंचने का आग्रह किया।