फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   मर्डर के तीन दिन बाद भी नहीं चला हत्यारे का पता

मर्डर के तीन दिन बाद भी नहीं चला हत्यारे का पता

Wed, 16 May 2018 11:06 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
मर्डर के तीन दिन बाद भी नहीं चला हत्यारे का पता
हमीरपुर। पुलिस थाना भोरंज के तहत रविवार रात को हुई टैक्सी चालक की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ हत्यारे तक नहीं पहुंच पाए हैं। पुलिस ने दो दर्जन लोगों से इस मामले में पूछताछ की है। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के अलावा मोबाइल टावर की लोकेशन के आधार पर जांच शुरू की है। लेकिन अभी तक जांच को आगे बढ़ाने वाला कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं भोरंज पुलिस ने भी इस मामले में चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन

इसके साथ ही लगमन्वी के तीन मंदिरों में हुई चोरी मामले में भी पुलिस कोई सुराग नहीं ढूंढ पाई है। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है। वहीं उपमंडल के लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोगों का कहना है कि बीते चार माह में भोरंज उपमंडल में जिस तरह से वारदातें बढ़ी हैं, उससे लोगों में दहशत है। लोग अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं पुलिस अधीक्षक हमीरपुर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। लेकिन अभी तक कोई बड़ी कामयाबी हाथ नहीं लगी है।
विज्ञापन


सिरफिरे की पिटाई मामले में भी कोई कार्रवाई नहीं
पुलिस थाना हमीरपुर के तहत बीच नेशनल हाईवे पर एक युवक की छित्तर परेड मामले में भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है। बीते मंगलवार को बीच सड़क पर एक छात्रा के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी थी। युवक खुद विवाहित है और बच्चे भी हैं। युवक हमीरपुर में दुकान करता है। युवक पर एक स्कूली छात्रा का पीछा करने और उसे तंग करने का आरोप है। जिस पर बीते दिन परिजनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान युवक के कपड़े फट गए और शरीर पर गंभीर चोटे के निशान के अलावा लहूलुहान हो गया। युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस अधीक्षक रमन कुमार मीणा ने कहा कि इस मामले में न तो छात्रा के परिजनों की ओर से शिकायत आई और न ही आरोपी युवक ने अपनी पिटाई की शिकायत पुलिस में की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed