{"_id":"5af5cf6c4f1c1be0408b47c4","slug":"31526058860-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब इग्नू केंद्र हमीरपुर में होंगे फिजिक्स के प्रैक्टिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब इग्नू केंद्र हमीरपुर में होंगे फिजिक्स के प्रैक्टिकल
Updated Fri, 11 May 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। अब इग्नू केंद्र हमीरपुर में ही छात्रों के फिजिक्स विषय के प्रैक्टिकल हो जाएंगे। इग्नू दिल्ली ने फिजिक्स के प्रैक्टिकल हमीरपुर में करवाने को मंजूरी दे दी है। हमीरपुर में इससे पूर्व किसी भी विषय के प्रैक्टिकल नहीं होते थे। छात्रों को प्रैक्टिकल देने, बिलासपुर, शिमला, धर्मशाला सहित अन्य केंद्रों में जाना पड़ता है। इससे छात्रों की समय के साथ-साथ आर्थिक बचत भी होगी। इग्नू केंद्र हमीरपुर में अन्य प्रैक्टिकल भी नहीं होते हैं। इनके लिए छात्रों को बाहर के केंद्रों में जाना पड़ता है। इससे छात्रों का समय और पैसे बर्बाद होते हैं। इस बार फिजिक्स विषय के प्रैक्टिकल हमीरपुर केंद्र में ही हो जाएंगे। इससे छात्रों को लाभ मिलेगा।
इग्नू केंद्र हमीरपुर में सैकड़ों छात्र अध्ययनरत हैं। फिजिक्स के प्रैक्टिकल हमीरपुर में करवाने के लिए उन्होंने इग्नू दिल्ली का आभार व्यक्त किया है। इग्नू समन्वयक हमीरपुर प्रोफेसर रवि दत्त ने कहा कि हमीरपुर इग्नू केंद्र में इस बार फिजिक्स के प्रैक्टिकल होंगे। इससे पूर्व छात्र अन्य केंद्रों में ये प्रैक्टिकल देते थे। फिजिक्स के अलावा अन्य सभी प्रैक्टिकल बाहर के ही केंद्रों में होंगे।