{"_id":"5a9eb5e64f1c1bd8548b472c","slug":"31520350694-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक चिकित्सक के सहारे नादौन की सेहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक चिकित्सक के सहारे नादौन की सेहत
Updated Tue, 06 Mar 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)।
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे नादौन अस्पताल में मंगलवार को ड्यूटी पर एक ही चिकित्सक होने से लोगों को कठिनाई हुई। इस समय नादौन अस्पताल मात्र तीन ही चिकित्सकों के सहारे चल रहा है। क्षेत्रवासियों रमन मनकोटिया, ज्ञान चंद, रोहित, राजपाल, रछपाल सिंह, उत्तम चंद, मदन लाल, राजीव चंद, मनोहर लाल, राम प्रताप सिंह और नवीन ने बताया कि मौसम के बदलते मिजाज के कारण क्षेत्र भर में कई लोगों को खांसी बुखार आदि बीमारियों ने जकड़ कर रखा है।
नादौन अस्पताल में भी स्वास्थ्य की जांच करवाने वालों की भीड़ बढ़ गई है। मंगलवार को एक चिकित्सक के सरकारी कार्य के चलते बाहर होने के कारण केवल एक ही चिकित्सक उपलब्ध था। उन्होंने बताया कि ऐसी परिस्थितियों में लोगों को काफी देर तक बारी का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि नादौन क्षेत्र सहित इसके आसपास के सीमावर्ती क्षेत्रों के लोग भी भारी संख्या में नादौन अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों नादौन दौरे पर आए स्वास्थ्य मंत्री विपन परमार के समक्ष भी लोगों ने अस्पताल में डाक्टरों की कमी का मुद्दा उठाया था। मंत्री ने भी यहां इस समस्या के हल का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
लोगों ने सरकार से मांग की है कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी को पूरा किया जाए। सीएमओ डॉ. सावित्री कटवाल ने कहा कि स्टाफ की कमी का मामला विभाग के ध्यान में है। नई नियुक्तियों के बाद पदों को भरा जाएगा।