फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   जोलसप्पड़ में ही बनेगा बनेगा मेडिकल कॉलेज : सुक्खू

जोलसप्पड़ में ही बनेगा बनेगा मेडिकल कॉलेज : सुक्खू

Thu, 25 Jan 2018 11:06 PM IST
Updated Thu, 25 Jan 2018 11:06 PM IST
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं नादौन के विधायक सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार को जोलसप्पड़, रंगस, कंडरोला तथा बलडूहक आदि पंचायतों का दौरा कर जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया। जनता ने विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने विधायक से रास्तों एवं सड़कों को पक्का करने की मांग की। विधायक ने जनता का चुनावों में भरपूर सहयोग देने के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। स्थानीय सड़कों और रास्तों को शीघ्र पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जोलसप्पड़ में बनने वाले मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल बनाने के लिए वन विभाग के पास भूमि की क्लीयरेंस के लिए 70 लाख रुपये की राशि जमा होनी थी, उसे जमा करवा दिया गया है। जिससे जो लोग इस अस्पताल को कहीं अन्य स्थान पर ले जाने का षड्यंत्र रच रहे थे, उन्हें धक्का लगा है। अब यह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल जोलसप्पड़ में ही बनेगा जिससे यहां की जनता को इलाज के लिए टांडा, शिमला या चंडीगढ़ नहीं भटकना पड़ेगा। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पृथ्वी चंद, रंगस पंचायत की प्रधान उर्मिला ठाकुर, एसटी अध्यक्ष जान मोहम्मद, एससी अध्यक्ष प्रदीप कुमार, फांदी खान, कैप्टन रत्न चंद, भगवान दास, किरण चावला, तिलक राज, सोनू, काकूदीन और राजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed