फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   प्राइमरी स्कूल नादौन के पास पेयजल लीकेज से परेशानी

प्राइमरी स्कूल नादौन के पास पेयजल लीकेज से परेशानी

Sat, 23 Dec 2017 11:03 PM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। आदर्श प्राथमिक विद्यालय बाल नादौन के मुख्य द्वार पर पेयजल पाइप से रिसाव के कारण पानी इकट्ठा हो रहा है। स्कूल के गेट पर इकट्ठे हुए पानी के कारण बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्कूल के गेट के पास पानी एकत्रित रहने से बच्चों के जूते व स्कूल की वर्दी गंदी हो जाती है। वहीं पानी ज्यादा होने की स्थिति में बच्चों को जूते उतार कर उक्त स्थल से गुजरना पड़ता है। इस समस्या का सामना स्कूल आने वाले अध्यापकों व बच्चों के अभिभावकों को भी करना पड़ता है।
विज्ञापन

पेयजल पाइप को स्कूल के निकट ही बने ओवर हैड टैंक से पानी की सप्लाई आती है। जब भी सुबह पानी की सप्लाई कर्मचारियों द्वारा छोड़ी जाती तो पेयजल पाइप से रिसाव के कारण पानी स्कूल के गेट के पास जमा हो जाता है। अभिभावकों व अध्यापकों का कहना है कि इस समस्या बारे कई बार विभागीय अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने इस समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की है। उधर, आईपीएच विभाग के एसडीओ मीरचंद का कहना है कि समस्या हाल ही में ध्यान में आई है। समस्या के समाधान के निर्देश कर्मचारियों को दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed