{"_id":"5a0ee9a04f1c1bdb538bdc6f","slug":"31510926752-hamirpur-hp-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिसंबर के पहले हफ्ते होगा राज्यस्तरीय हमीरपुर उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिसंबर के पहले हफ्ते होगा राज्यस्तरीय हमीरपुर उत्सव
Updated Fri, 17 Nov 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिसंबर के पहले हफ्ते होगा राज्यस्तरीय हमीरपुर उत्सव
विधानसभा चुनावों के चलते नवंबर में नहीं हो पाया आयोजन
जिला मुख्यालय से बाहर पुलिस लाइन दोसड़का में होंगे कार्यक्रम
बाल स्कूल में ईवीएम और वीवीपैट के स्ट्रांग रूम के चलते लिया निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में 18 नवंबर से शुरू होने वाला तीन दिवसीय राज्यस्तरीय हमीर उत्सव इस बार दिसंबर माह के पहले हफ्ते होगा। विधानसभा चुनावों के चलते इस बार नवंबर माह राज्यस्तरीय उत्सव को नहीं मनाया जा सका। इस बार हमीर उत्सव का आयोजन पुलिस लाइन दोसड़का में होगा।
सालों से इस उत्सव का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल के खेल स्टेडियम में होता रहा है। लेकिन इस बार 9 नवंबर को हुए विधानसभा के मतदान के बाद ईवीएम और वीवीपैट को रावमापा बाल में स्थापित स्ट्रांग रूम में रखा गया है। स्ट्रांग रूम पर थ्री लेयर सुरक्षा में करीब 150 पैरामिलिट्री और पुलिस के जवान तैनात हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हमीरपुर उत्सव का आयोजन बाल स्कूल स्टेडियम में नहीं हो सकता। उधर, एसडीएम हमीरपुर अरिंदम चौधरी ने कहा कि इस बार विधानसभा चुनावों के चलते हमीर उत्सव दिसंबर के पहले हफ्ते शहर से बाहर पुलिस लाइन में मनाया जाएगा ताकि हमीरपुर बाल स्कूल में ईवीएम और वीवीपैट की सुरक्षा बनी रहे।