{"_id":"621d168eb8ae747cda1501bf","slug":"30-posts-of-teachers-vacant-primary-school-preparing-for-examinations-hamirpur-hp-news-sml401117395","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षकों के 30 फीसदी पद खाली, परीक्षाओं की तैयारी में प्राथमिक स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षकों के 30 फीसदी पद खाली, परीक्षाओं की तैयारी में प्राथमिक स्कूल
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर शिक्षक स्टाफ के अभाव से जूझ रहा है। जिले में 416 प्राथमिक स्कूलों में करीब 30 प्रतिशत पद खाली हैं। इन स्कूलों में 15999 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। जेबीटी शिक्षकों के स्वीकृत 780 में से 230 पद खाली हैं। वर्तमान में 550 जेबीटी शिक्षक ही विभिन्न स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं।
शिक्षा विभाग ने कई स्कूलों में काम चलाने के लिए डेपुटेशन पर शिक्षकों की तैनाती की है। करीब ढाई सौ पदों के खाली रहने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। जिले में कई स्कूल ऐसे हैं, जहां पर एक से लेकर पांचवीं तक एक ही शिक्षक सेवाएं दे रहा है। इन्हीं शिक्षकों को मिड-डे-मील का काम भी देखना पड़ रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण स्कूल बंद रहने से पहले ही विद्यार्थियों की पढ़ाई काफी ज्यादा प्रभावित हुई है। अब वार्षिक परीक्षाओं का समय भी आ रहा है।
ऐसे में न तो पाठ्यक्रम पूरा हो पा रहा है और न ही परीक्षाओं की तैयारियां हो पा रही है। अप्रैल-मई से नया शैक्षणिक सत्र भी शुरू हो जाएगा। इसके चलते अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं। पंचायत समिति हमीरपुर के उपाध्यक्ष संजीव शर्मा और सुशील शर्मा, विनय सोनी, सुरेंद्र ठाकुर और प्रदीप सिंह ने सरकार से प्रारंभिक शिक्षा विभाग से खाली पदों को शीघ्र भरने की मांग की है।
विज्ञापन
जिले के प्राथमिक स्कूलों में जेबीटी शिक्षकों के 780 पद सृजित हैं। जिलाभर में 550 जेबीटी शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं। खाली पदों का मामला ध्यान में है। इस बारे में निदेशालय को भी अवगत करवा दिया है। शीघ्र खाली पदों को भरा जाएगा।
-संजय कुमार ठाकुर, उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हमीरपुर।