फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   30 kg of rasgullas and chamchams destroyed in Nadaun

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में 30 किलो रसगुल्ला और चमचम किए नष्ट

Thu, 29 Oct 2026 12:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
30 kg of rasgullas and chamchams destroyed in Nadaun
नादौन बाजार में खाद्य पदार्थों की जांच करती खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत जागरूक पाठक
नादौन (हमीरपुर)। त्योहारी सीजन के बीच खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांचने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को नादौन में मिठाई और फास्ट फूड की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. अभिषेक ठाकुर की अगुवाई में टीम ने 15 से 20 दुकानों की जांच की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर दो दुकानों से 30 किलो रसगुल्ला और चमचम नष्ट करवाए और बिना वैध खाद्य लाइसेंस के कारोबार करने पर एक दुकानदार का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

टीम ने गुलाब जामुन, रसगुल्ला, पतीसा, बर्फी, भुनी हुई बर्फी, मिल्क केक, कलाकंद और चमचम के नौ सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। निरीक्षण के दौरान मिठाई बनाने वाली जगहों पर साफ-सफाई और स्वच्छता की स्थिति भी जांची गई। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकानदारों को खाद्य पदार्थ बनाने और रखने की जगहों पर साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी। इस मौके पर डीए संदीप सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

आगामी दिनों में बाजार में निरीक्षण और छापामारी जारी रहेगी। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और स्वच्छ खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना है। -मंजीत सिंह, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed