{"_id":"678bfb1adea58ee626060850","slug":"2928-students-took-the-exam-in-nine-examination-centers-for-admission-in-navodaya-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1004-146147-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: नवोदय में प्रवेश के लिए नौ परीक्षा केंद्रों में 2928 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: नवोदय में प्रवेश के लिए नौ परीक्षा केंद्रों में 2928 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
Sun, 19 Jan 2025 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
बाल स्कूल हमीरपुर में नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा देते विद्यार्थी। संवाद
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए परीक्षा शनिवार को नौ परीक्षा केंद्रों में हुई। परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ।
नौ परीक्षा केंद्रों में 3306 विद्यार्थियों में से 2928 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 378 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। परीक्षा का आयोजन सुबह 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक किया गया। सुबह 10 बजे ही अभिभावक बच्चों को लेकर परीक्षा केंद्रों में पहुंच गए। एडमिट कॉर्ड की जांच के बाद क्रमबद्ध तरीके से विद्यार्थियों को परीक्षा हॉल में भेजा गया। वहीं, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी।
परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखने को मिला। परीक्षा केंद्रों में स्कूल प्रमुखों की ओर से विद्यार्थियों के साथ आए हुए अभिभावकों के लिए बैठने और पानी पीने की उचित व्यवस्था की गई, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रवेश परीक्षा के लिए निर्धारित किए गए नौ परीक्षा केंद्रों में सुजापनपुर खंड के 360 में से 316, नादौन और गलोड़ में 726 से 646, हमीरपुर और टौणी देवी से 764 में से 661, बिझड़ी और बणी में 696 में से 649 और भरेड़ी और भोरंज में 760 में से 656 विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा देने पहुंचे।
विज्ञापन
कोट
जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए नौ परीक्षा केंद्रों में परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा का आयोजन सफलतापूर्वक हुआ। नौ परीक्षा केंद्रों में 3306 विद्यार्थियों में से 2928 विद्यार्थी परीक्षा देने पहुंचे, जबकि 378 विद्यार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे।
कमल किशोर, उपनिदेशक, प्रारंभिक शिक्षा विभाग, हमीरपुर