{"_id":"69bb030c4aa55e17c80c2da3","slug":"29-students-took-charge-of-traffic-management-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-187016-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: 29 विद्यार्थियों ने संभाली यातायात प्रबंधन की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: 29 विद्यार्थियों ने संभाली यातायात प्रबंधन की कमान
Thu, 19 Mar 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Thu, 19 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
नादौन चौक में यातायात पुलिस कर्मी के साथ वाहन चालकों को मार्गदर्शन करते विद्यार्थी। संवाद
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के 29 विद्यार्थियों ने शहर के यातायात प्रबंधन की कमान संभाली है। शहर की विभिन्न जगहों पर यातायात पुलिस कर्मियों के साथ विद्यार्थी सेवाएं दे रहे हैं।
तीन से चार दिन तक यातायात प्रबंधन के गुर सीखेंगे। उसके बाद दियोटसिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर में मेलों के दौरान भीड़ नियंत्रण में सहयोग करेंगे। जानकारी के मुताबिक महाविद्यालय के 29 विद्यार्थियों ने एक सप्ताह तक आपदा से बचाव का प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को आपात स्थितियों से निपटने, बचाव कार्यों में सहयोग करने और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया।
आपदा मित्र के रूप में अब विद्यार्थी यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की जा रही है। दिन के तीन से चार घंटे नादौन चौक, गांधी चौक सहित अन्य स्थानों पर यातायात पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर वाहनों चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए मार्गदर्शन दिया।
विज्ञापन
प्रशिक्षित विद्यार्थी बाबा बालक नाथ मंदिर में लगने वाली भीड़ को नियंत्रित करने में प्रशासन की सहायता करेंगे। संवाद